महासमुन्द
झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से राहत, किसान खुश
18-Aug-2023 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18 अगस्त। मानसून की 2 द्रोणिका सक्रिय होते ही महासमुंद में एक बार फिर मौसम में बदलाव आया। गुरुवार दोपहर में हल्की बारिश के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई, जो किसानों के लिए अच्छी खबर है। ज्ञात हो कि जिले में बारिश नहीं होने से धान के खेत सूखने लगे थे, दरारें आने लगी थीं। फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई थी। कल बारिश के बाद मौसम ठंडा होने से उमस और गर्मी से भी राहत मिली है, वहीं फसलों के लिए बारिश ने अमृत का काम किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में बुधवार और गुरुवार को 700.9 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। महासमुंद में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे