महासमुन्द

शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सात विभूतियों को काव्यांश शिक्षक सम्मान
08-Sep-2023 3:15 PM
शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सात विभूतियों को काव्यांश शिक्षक सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 अगस्त। काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान प्रांतीय मुख्य मार्ग महासमुंद के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सात विभूतियों को काव्यांश शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वयोवृध्द साहित्यकार एवं शिक्षिका आशा मानव थीं। अध्यक्षता सौरिंन चन्द्रसेन ने की। विशेष अतिथि के रूप में डा साधना कसार, महन्त पोखन दास मानिकपुरी, पूर्णिमा गुप्ता उजागर, अशोक गिरि गोस्वामी, राम कुमार साहू उपस्थित थे।

कार्यक्रम में काव्यांश के महासचिव जयराम पटेल पथिक ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। शिक्षक के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्णिमा गुप्ता उजागर ने कहा कि शिक्षक अपनी कक्षा में अपनी आत्मा को निचोड़ कर रख देता है। तभी उनके विद्यार्थी वैज्ञानिक बन कर चन्द्रयान .3 को चन्द्रमा के कक्षा में स्थापित कर पाता है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमती सौरिन चन्द्रसेन ने कहा कि आप कितना महान है इस बात का अंदाजा आप नहीं बल्कि आपके अनुयायी और अनुचर लोग जानते हैं। इसी कड़ी में काव्यांश के महत्त्व और उपादेयता को रेखांकित करते हुए डां.साधना कसार ने कहा कि काव्यांश ही एक ऐसी संस्था है जहां के पदाधिकारी बड़े ही निष्पक्ष और सदाशयता के साथ साहित्यकारों एवं कलाकारों का सम्मान करते हैं। विशेष अतिथि अशोक गिरि गोस्वामी ने कहा कि काव्यांश में बहुत ही कर्मशील, दृढ़ निश्चयी और लगनशील नवाचारी शिक्षक, शिक्षिका हैं। उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए प्रयास करना चाहिए।

मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए आशा मानव ने कहा कि मैं काव्यांश का नाम बहुत सुनती थी। इस संस्था के बहुमुखी कार्यों को देख कर मैं आत्म विभोर हो गई हूं। आज कल बहुत सारी संस्थाएं होती है उनमें या तो साहित्यकार होते हैं या मात्र कलाकार होते हैं। मगर काव्यांश में साहित्यकारों के साथ.साथ कलाकार भी है। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए बाल काव्यांश भी क्रियाशील है। बड़ा ही सुखद आश्चर्य है। इस संस्थान के संस्थापक भागवत जगत भूमिल एवं उनकी टीम को बहुत बहुत बधाई देती हूं। एक न एक दिन ऐसा जरूर आयेगा जब काव्यांश राष्ट्रीय पटल पर उभर कर सबके सामने आयेगा।

इस अवसर पर रामकुमार साहू, अशोक गिरि गोस्वामी, जयराम पटेल पथिक,राजेश शर्मा सारंग,चेतन सिंह दीवान,डोमार राम साहू, द्रौपती साहू सरसिज,दिनेश चन्द्राकरचारुमित्र, श्लेष चन्द्राकर,महेश शर्मा, राधेश्याम सोनी, स्वाति जगत,गुलाब ठाकुर एवं हर्ष पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने किया जबकि आभार प्रदर्शन संस्था के संरक्षक उमेश भारती गोस्वामी मृदुल ने किया।


अन्य पोस्ट