महासमुन्द
तुमगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, दही लूट भी
08-Sep-2023 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 सितंबर। नगरपंचायत तुमगांव में कल युवाओं की टोली ने धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया। सुबह से दही लूट की तैयारी जारी थी, जो रात 12 बजे तक चली। शाम होते ही बच्चे, महिलाएं, युवा एक जगह एकत्र हुए। दही लूट से पहले श्रीकृष्ण और राधा के वेश में सजे धजे बच्चों की पूजा-अर्चना की गई।
भोग का सिलसिला शुरू हुआ और इसके बाद रोहन टांडेकर एवं साथियों ने डीजे की धुन में नाचते गाते दही लूट कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे