महासमुन्द

धारदार हथियार लेकर डराते धमकाते युवक गिरफ्तार
08-Sep-2023 3:04 PM
धारदार हथियार लेकर डराते धमकाते युवक  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 सितंबर। कल पुलिस ने धारदार लोहे का कत्ता लेकर लोगों को डराते धमकाते एक युवक को पकड़ा है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछिया चौक के पास एक व्यक्ति धारदार कत्ता लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जा सका। आरोपी अपने हाथ में कत्ता लेकर आने.जाने वालों को डरा धमका रहा था।

सरायपाली पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर कुमार राय (19 वर्ष) संतपाली अपने दाहिने हाथ में धारदार कत्ता रखकर लोगों को डरा धमकर रहा था। आरोपी ने कत्ता रखने के संबध में पूछे जाने पर कोई वैध कागजात दस्तावेज नहीं होना बताया।

आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आम्र्स एक्ट घटित करना पाये जाने से अपराध अजमानतीय होने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में हिरासत में लिया गया।


अन्य पोस्ट