महासमुन्द

किराना दुकान में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
08-Sep-2023 3:29 PM
किराना दुकान में चोरी का एक  आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8 सितंबर।
बागबाहरा पुलिस ने किराना दुकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम 1 लाख, 15 हजार 150 रुपए, एक मोबाइल कीमती 9500 रुपए बरामद किए गए हैं। एक आरोपी फरार है। 

पुलिस के अनुसार 2-3 सितंबर की दरमियानी रात प्रार्थी अपने दुकान को बंद करके ऊपर निवास में चला गया। दूसरे दिन 3 सितंबर की सुबह 8 बजे किराना दुकान खोलने आया तो शटर खुला हुआ देखा। भीतर गल्ले में रखा नगदी रकम 3 लाख 50 हजार नहीं था।  प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। 

मुखबिर सूचना मिली कि चोरी की वारदात का आरोपी भागने की फिराक में बस स्टेशन रेल्वे स्टेशन की ओर गया हुआ है। आरोपी की धर पकड़ हेतु अलग-अलग टीम तैयार कर रवाना किया गया। आरोपी चेतन पटेल (28 वर्ष) वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा बस स्टैण्ड के पास लुक छिप रहा था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेरा बंदी कर पकडऩे में सफलता हासिल की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना समय को अपने साथी घनश्याम के साथ मिलकर प्रार्थी के किराना दुकान पर चोरी किया है।  बंटवारे में चोरी की रकम 1 लाख 15 हजार 150 रुपए नगदी व चोरी की रकम से खरीदे एक मोबाइल कीमती 9500 रुपए कुल जुमला 1 लाख 24 हजार 650 रुपए को पुलिस ने बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
 


अन्य पोस्ट