महासमुन्द

सशिमं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मोहा मन
08-Sep-2023 7:19 PM
सशिमं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मोहा मन

 पिथौरा, 8 सितंबर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बहनों ने राधा रानी बन कर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी, वही छात्रों ने दही हांडी फोडऩे की आकर्षक प्रस्तुति दी।   मुख्य अतिथि समाजसेवी परमजीत कौर सलूजा ने  कहा कि बच्चों की पढ़ाई तो कही भी करवाई जा सकती है, परन्तु पढ़ाई के साथ संस्कार दें कर बच्चों को राष्ट्रभक्त बनाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर ही एक मात्र संस्था है। मेरे बच्चे इसी स्कूल में पढ़े है, उनके संस्कार ही मेरी पूंजी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अग्रवाल समाज की वरिष्ठ नेत्री निर्मला ऐरन ने विद्यालय के कार्यक्रमो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमो में हमेशा मैं शामिल हो कर नन्हे बच्चों को आशीर्वाद देने चाहती थी। मुझे आज सरस्वती शिशु मंदिर ने मौका दिया मैं विद्यालय परिवार की आभारी हूं । मैं चाहती हूं कि विद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम में मैं उपस्थित रह कर बच्चों का मनोबल बढ़ा सकू।

कार्यक्रम की विशेष अतिथि एवम शहीद भगत सिंह शिक्षण समिति की सदस्य सविता डे ने अपने उद्बोधन में भगवान श्री कृष्ण की जीवनी से सम्बंधित जानकारी दी एवम विद्यालय के आचार्य दीदी एवम भैया बहनों को कार्यक्रम सफलता की शुभकामनाएं दी।

   सम्बोधन के पूर्व विद्यालय के करीब सैकड़ा भर भैया बहनों में राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा उनके विभिन्न मापदण्डो पर नम्बर दिए। इसके अलावा राधा कृष्ण पर बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित पालकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्यत: पत्रकार लालबहादुर महंती, हेमलाल दीवान, ज्योति जोशी,कार्यक्रम प्रभारी गायत्री राजपूत, स्वीटी कोसरिया ,सावित्री प्रजापति, सावित्री साहू, योगिता निषाद प्रियंका सोनी, संजू बरिहा ,मेनका अग्रवाल तथा पिरामिड में लोक सिंह नाग सहित समस्त आचार्य दीदी सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट