महासमुन्द

किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से भागना भाजपा की पुरानी आदत-विनोद चंद्राकर
25-Dec-2023 2:17 PM
किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से भागना  भाजपा की पुरानी आदत-विनोद चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 25 दिसंबर।
पूर्व संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा किसान आत्महत्या सहित जनहित से जुड़े अन्ये मुद्दों पर बात करने का प्रयास किया तो मुद्दों पर बात करने के बजाए भाजपा के मुख्यमंत्री व विधायक चर्चा से बचते नजर आए।

श्री चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा हो या लोकसभा जनता से जुड़े सवालों पर भाजपा कभी चर्चा नहीं करती। बल्कि आवाज उठाने वाले विपक्षी सांसदों तथा विधायकों को निलंबित कर दिया जाता है। भाजपा सरकार का जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात करने का मन नहीं है। वह केवल सत्ता का सुख भोगना चाह रहे हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर के कोकणाझोर गांव के किसान आत्महत्या के संबंध में चर्चा करने की मांग की। लेकिन शुरू से किसान विरोधी रही भाजपा सरकार ने इस पर चर्चा  करना मुनासिब नहीं समझा।

श्री चंद्राकर ने कहा कि धान खरीद के लिए सिर्फ 3800 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जो दो साल का बोनस देने में ही खत्म हो  जाएगा। महतारी वंदन योजना के लिए अनुपूरक बजट में जितना प्रावधान किया गया है, वह केवल 30 लाख महिलाओं को ही दिया जाएगा। जिससे यह आंकलन निकल रहा है कि 70 लाख महिलाओं को यह सरकार ठगेगी। श्री चंद्राकर ने कहा कि मोदी की गारंटी में 21 क्विंटल 3100 में धान खरीद की बात कही गई। 21 क्विंटल का आदेश जारी करने के बाद सोसायटी को आदेश नहीं दिया गया है। धान 700 क्विंटल छोटी सोसायटी और 1600 से ज्यादा बड़ी सोसायटी नहीं खरीद पाएंगे।

श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की फ्लैगशिप योजना श्महतारी वंदन योजनाश् के लिए बजट में 1200 करोड़ के प्रावधान है। इसे मार्च तक के लिए अनुपूरक बजट माने तो जो प्रावधान किया गया है, यह केवल 30 लाख महिलाओं को ही दिया जाएगा। जिससे यह आंकलन निकल  रहा है कि 70 लाख महिलाओं को यह सरकार ठगेगी। भाजपा ने पहले किसानों को ठगा और अब माताओं को भी ठगने का काम कर रही है।
 


अन्य पोस्ट