महासमुन्द
महासमुंद, 24 दिसंबर। सुशासन दिवस 25 दिसंबर के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चौक में कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।
अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा तथा ग्राम पंचायतों में सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया जाएगा। कल 25 दिसंबर को ही शाम को अटल संध्या का आयोजन किया जाना है। जिसमें विविध आयोजन अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का आयोजन तथा उनकी जीवनी पर प्रदर्शिनी भी आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने सुशासन दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार.प्रसार करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियोंए प्रबुद्ध नागरिकों वा आम लोगों की विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने कहा है।