महासमुन्द

महासमुंद संसदीय लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री नहीं-अमरजीत
25-Dec-2023 3:55 PM
महासमुंद संसदीय लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री नहीं-अमरजीत

महासमुंद, 25 दिसंबर। पूर्व जिला अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है, जिसमें 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। लेकिन इसमें महासमुंद जिले सहित सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री नहीं है। भाजपा सरकार द्वारा उक्त निर्णय लेकर न सिर्फ  जिले बल्कि सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ विश्वासघात किया है। 

अन्य संसदीय क्षेत्रों की तुलना में महासमुंद संसदीय क्षेत्र विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री न बनाये जाने को लेकर स्थानीय जनता में नाराजगी है। ऐसे में साय मंत्री मंडल में मंत्री का एक पद अभी भी रिक्त है जिस पर महासमुंद जिले से किसी एक विधायक को लिया जाये, यह हमारी मांग है। ताकि इस क्षेत्र में भी समुचित विकास हो सके। कांग्रेस में सत्ता में रहे या विपक्ष में जनता के हितों व विकास को गति देना प्राथमिकता रहती है। इस लिए हम चाहते हंै कि जिले के समुचित विकास के लिए जिले से एक विधायक को मंत्रिमंडल के रिक्त स्थान में लिया जाए। 

 


अन्य पोस्ट