महासमुन्द
उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश-नरेंद्र की दावेदारी
वर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा,मनीराम साहू,राजेश डडसेना आमने-सामने
सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथाल सचिव, सांस्कृतिक सचिव निर्विरोध घोषित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13जनवरी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए इस बार वर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा तथा मनीराम साहू और राजेश उडसेना के बीच मुकाबला होगा। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश राव भोंसले और नरेंद्र सिन्हा के बीच संघर्ष होगा।
कल नामांकन पत्र प्रस्तुति, जांच और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन निर्वाचन अधिकारी आरके महोबिया ने किया। तद्नुसार अध्यक्ष पद के लिए उपरोक्त तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि तरूण जलक्षत्री की नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश राव भोंसले और नरेंद्र सिन्हा मैदान में रह गए हैं।
इसी तरह उपाध्यक्ष महिला पद हेतु रूपम शर्मा और साधना सिंह ठाकुर के बीच मुकाबला होना है। सभी 6 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में हैं। नूतन साहू निर्विरोध सचिव बन सकेंगे। सहसचिव्र पद हेतु किशोर कुमार भोई व रिखीराम साहू के बीच मुकाबला होना है। कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार भारद्वाज का सिंगल नाम होने के कारण वे निर्विरोध कोषाध्यक्ष बन सकेंगे।
इसी तरह ग्रंथालय सचिव पद पर नरेंद्र कुमार साहू, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद पर संदीप साहू और कार्यकारिणी सदस्य पद पर धनेश कुमार चंद्राकर, जनक राम साहू, नंदकुमार जोगी, राजेंद्र बांसवार, राजेंद्र साहू तथा महिला सदस्य पद पर वंदना नंद का सिंगल नाम होने के कारण वे सभी निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में रहेंगे। मतदान 19 जनवरी को प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला न्यायालय परिसर में होगा। तत्पश्चात 5 बजे मतगणना शुरू होगी औप फिर नतीजों की घोषणा होगी।