महासमुन्द

70 किलो गांजा संग राजस्थान के 2 बंदी
12-Jan-2024 2:27 PM
70 किलो गांजा संग राजस्थान के 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12 जनवरी। महासमुंद पुलिस ने नुवापाडा खरियार रोड ओडिशा से 70 किलो गांजा लाते कार के चालक समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

  10 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर एनएच-353 रोड टेमरी नाके के पास आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार सवार व्यक्तियों ने अपना नाम पता जोगेंद्र सिंह (63 वर्ष) राजस्थान तथा विजय सिंह (51 वर्ष) राजस्थान बताया है।

 कार की तलाशी के दौरान पुलिस को ली पीछे सीट के नीचे बने चेंबर में 20 पैकेट छोटा बड़ा खाकी रंग की प्लास्टिक झिल्ली में पैक किया हुआ गांजा मिला।

 आरोपियों के कब्जे से 20 पैकेट में कुल 70  किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। पुलिस ने गांजे के साथ अवैध गांजा परिवहन करते कार को भी बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत  लगभग 14 लाक रुपए, बरामद कार की कीमत 3 लाख रुपए, नगदी रकम 5670 रुपए, 2 नग मोबाइल कीमती 5 हजार रुपए बरामद किया है।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 ख एनडीपी एस एक्ट के तहत थाना कोमाखान में अपराध दर्ज गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट