महासमुन्द

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सिटी मैराथन, भिलाई के आशुतोष विजेता
12-Jan-2024 2:35 PM
राष्ट्रीय युवा दिवस पर सिटी मैराथन, भिलाई के आशुतोष विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद ,12 जनवरी।
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर खेल एवं युवा कल्याण तथा प्रवाह नवयुवक मंडल महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में आज  सिटी मैराथन दौड़ का आयोजन सुबह 7.30 बजे से विशाल मेगा मार्ट परिसर बीटीआई रोड से मचेवा हेलीपेड मैदान तक किया गया। सिटी मैराथन में प्रथम भिलाई से आशुतोष कुमार बिंद, द्वितीय राजनंदगांव से द्वारिकाधीश वर्मा व तृतीय बलौदाबाजार से भोज राम रहे।

मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।  जिसमें पार्षद मनीष शर्मा, तिलक साव उपस्थित रहे। मैराथन में धावकों ने बढ़ चढक़र उत्साह के साथ शामिल हुए। जिसमें जिला बलौदा बाजार से दौलत राम दीवान व भोज राम साहू, जिला रायपुर से मनीष निषाद, राजनांदगांव से मोहित निषाद, जिला बालोद के धावक के साथ महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत गणेशपुर बसना, अछोला, खमतराई सिरपुर, कुकराड़ीह, केसलडीह, राजा सवैया खुर्द, गुडरूडीह, गढ़सिवनी, पीढ़ी, टोंगो पानीकला बागबहरा, सोरम सिंघी, बोकरामुडा कला, बकमा, हाड़ाबंद, मचेवा, बेमचा, भुरका, लफीनकला, बरोंडाबाज़ार, भोरिंग व नगरीय निकायों से कुल 165 धावक शामिल हुए। 

पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सुरेश शुक्ला समाजसेवक, सितोश झूल्फे, खगेश तारक, नारायण तिवारी, राजेश डड़सेना, साधुराम ध्रुव, द्रोण पटेल ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।

प्रथम पुरस्कार 5100 रूपये आशुतोष कुमार बिंद भिलाई जिला दुर्ग ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार 3100 रूपये द्वारिकाधीश वर्मा जिला राजनांदगांव ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार 1100 रूपये जिला बलौदा बाजार से भोजराम साहू ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 50 खिलाडिय़ों को सांत्वना पुरस्कार में टी शर्ट, पेन प्रदान किया गया। 

आयोजन को सफल बनाने में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद के साथ भैरव भविष्य, कुबेर यदु अध्यक्ष युवा संकल्प संघ खल्लारी,  रोहित बघेल, बलराम साहू, किरण कुमार साहू, मयंक दुबे, योगेश सोनवानी, गुलाब सेन, संदीप तंबोली, राहिल गुप्ता इत्यादि का सहयोग रहा। मंच संचालन कुबेर यदु व सभी का आभार व्यक्त खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया।
 


अन्य पोस्ट