महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 जनवरी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका को पूर्वी जोन में प्रथम पुरस्कार मिला। ऑल इंडिया में 50 हजार से 1 लाख की जनसंख्या वाले सर्वे में महासमुंद पालिका प्रथम स्थान पर है। इन निकायों में पाटन, कुम्हारी, आरंग तथा रायपुर भी शामिल हैं। दिल्ली में आयोजित इस स्वच्छता सर्वे पुरस्कार समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सीएमओ टामसन रात्रे तथा मिशन क्लीन सिटी की टीम ने पुरस्कार ग्रहण किया। स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छग को तृतीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया।
प्रथम पुरस्कार के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए पूर्वी जोन के साथ प्रदेश में महासमुंद पालिका को प्रथम पुरस्कार मिलना आज तक पालिका के इतिहास में बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, पालिका के अधिकारी.कर्मचारी और शहर के नागरिकों का सहयोग मिलता रहा तो पालिका को केवल एक जोन से नहीं। बल्कि पूरे भारतवर्ष में स्वच्छता के लिए पुरस्कार और उपलब्धि हर वर्ष मिल सकती है। इसके लिए हम सभी को मिल-जुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने शहर के नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने आसपास सफाई रखें और इधर.उधर कचरा फेकने की बजाए डस्टबीन का उपयोग कर स्वस्थ पालिका और स्वच्छ पालिका बनाने की दिशा में कार्य करने में पालिका का सहयोग करें।
उनका कहना है कि कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में महासमुंद नगर पालिका के मिशन क्लीन सिटी की टीम ने मित्र, कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता बहने और शहर के समस्त नागरिकों के सहयोग से ही संभव हो पाया है।
श्रीमती महिलांग ने कहा कि अगर इसी तरह विशेष अभियान चला कर स्वच्छता क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है। निरंत सफाई अभियान और घर.घर कचरा उठाव की नियमित कार्य शैली से यह विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर मिशन क्लीन सिटी के जिला समन्यवक नीतू प्रधान इंजीनियर दिलीप कश्यप व स्वच्छता सुपरवाइजर रमा महानंद मौजूद थे। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासनए जनप्रतिनिधिगण और नगर वासियों ने नगर पालिका महासमुंद की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
मालूम हो कि विगत कुछ वर्षों से दिल्ली की टीम प्रति वर्ष ओडीएफ, स्टार रैकिंग सहित शहर में स्वच्छता को लेकर तालाब, सडक़, बस स्टैंड, सुलभ, शहर की स्कूलों को लेकर आकस्मिक सर्वे कर इसकी रिपोर्ट दिल्ली भेजती है। इस वर्ष भी दिल्ली की टीम ने महासमुंद पालिका क्षेत्र का औचक सर्वे किया था। कोई माह भर के बाद परिणाम स्वरूप पालिका को पुरस्कार प्राप्त हुआ।