महासमुन्द

शुष्क दिवस पर बिकी शराब
19-Dec-2024 4:17 PM
शुष्क दिवस पर बिकी शराब

महासमुंद,19 दिसंबर। गुरु घासीदास जयंती पर शुष्क दिवस के दिन झलप-पटेवा क्षेत्र के गांवों में देशी,अंग्रेजी व महुआ शराब का अवैध कारोबार जमकर हुआ। नियमों को ताक पर रखकर दोगुने दामों में शराब का अवैध विक्रय किया गया। प्रदेश की सभी देशी व विदेशी मदिरा दुकानों को बन्द रखने व शांति बनाये रखने की अपील की गई थी। जिले में भी शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रखी गयी थी। लेकिन झलप व पटेवा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में जमकर शराब की अवैध बिक्री हुई। यहां शराब का पौवा 150 रुपए, प्लेन तथा गोवा पौवा 220 में बिकता रहा। कोचियों ने बड़ी तादाद में जगह-जगह अवैध शराब उपलब्ध कराया। यह तस्वीर ग्राम बावनकेरा-नवापारा-सिंधौरी-छिलपावन चौहद्दी का है जहां कोचिये खुलेआम सडक़ किनारे अवैध शराब का विक्रय करते रहे।


अन्य पोस्ट