महासमुन्द

आसमान पर छाए बादल, ठंड गायब, बारिश के आसार
21-Dec-2024 1:43 PM
आसमान पर छाए बादल, ठंड गायब, बारिश के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 दिसंबर। आसमान पर बादल छाते ही फिर एक बार ठंड गायब हो गई है, वहीं माह के अंत में एक बार बारिश की संभावना हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक हफ्ते से जिले में पड़ रही कडक़ड़ाती ठंड के बाद गुरुवार से अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और अब ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति आने वाले 4-5 दिनों तक बनी रहेगी। इस बीच हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके प्रभाव से इन दोनों मौसमी तंत्र में बदलाव हो रहे हैं। प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन की संभावना है। साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ सकती है।

नमी बढऩे से तापमान में बढ़ोतरी होगी। उत्तर पूर्व से आने वाली हवाओं में अवरोध की स्थिति इस हफ्ते तक बरकरार रह सकती है। जिससे अगले कुछ दिन ठंडक में कमी आएगी।  शुक्रवार को 12 बजे तक न्यूनतम तापमान बढक़र 18 डिग्री और अधिकतम 29 हो गया। आगामी 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 28.29 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 16.17 डिग्री तक रहने की संभावना है। जिससे ठंड से थोड़ी राहत रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ेगी। हालांकि इसके बाद भी ठंड में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। क्योंकि हवा की गति और नमी बहुत अधिक कम नहीं होगी।


अन्य पोस्ट