महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19दिसंबर। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उस बयान को हास्यास्पद बताया है, जिसमें उन्होंने गौठानों व रीपा रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क को लेकर दी है।
श्री चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गौठानों के उपयोगिता को लेकर होमवर्क तथा रीपा केंद्रों में महिला स्व.सहायता समूहों के माध्यम से रेडी-टू-ईट निर्माण की बात कही है, जो कांग्रेस शासन के समय प्रदेश के 300 रीपा केंद्रों तथा गोठानों से जुड़ी महिलाओं तथा किसानों के साथ धोखा है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में गौठान गोधन न्याय योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 21 जुलाई 2020 को की थी। इसके तहत राज्य सरकार पशुपालकों और किसानों को कई तरह के फायदे दे रही थी। सरकार गाय और भैंस के गोबर को 2 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी कर पशुपालकों को अतिरिक्त आय प्रदान कर रही थी। इस योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही थी। साथ ही गौ पालन और गौ संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा था। किसानों ने जैविक उर्वरकों का इस्तेमाल बढ़ाया और रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम किया। स्थानीय स्तर पर जैविक खाद आसानी से उपलब्ध हो रही थी। जिससे भूमि की उर्वरता में सुधार हो रहा था। इसके अलावा रीपा योजना के तहत श्री बघेल ने 300 रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क की निर्माण का महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया। 2 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती के अवसर पर श्री बघेल ने रीपा योजना का शुभारंभ किया था।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना में से एक रीपा से ग्रामीणों एवं महिलाओं की जिन्दगी खुशहाल हो रही थी। रीपा से ग्रामीण माताओं.बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के सकारात्मक और बेहतर परिणाम सामने आने लगे। महिलाएं खुद हुनरमंद होकर छोटे.छोटे रोजगार के जरिए स्वावलंबी बन रहे थे। गांव में उद्यमिता को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी हुआ था। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजी.रोटी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ा। श्री बघेल के गोठान और रीपा योजना का एक बेहतर प्रतिफल यह भी रहा की ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन रु क गया था।
श्री चंद्राकर ने आगे कहा गांव में ही रूरल इंडस्ट्रियल पार्क खोले जाने से महिलाओं को घर के पास ही रोजगार मिल रहा था। साथ ही उनकी आमदनी भी दोगुनी हो रही थी। महिलाएं चूल्हे चौके से बाहर निकलकर अत्याधुनिक मशीन चला रही थी। महिलाओं को मशीन चलाने का प्रशिक्षण भूपेश सरकार द्वारा दिया गया। जिसके बाद महिलाएं पेंटए ईंटए दोना.पत्तल समेत 100 से ज्यादा प्रकार के सामान का उत्पादन कर स्वावलंबी बन रही थी तथा दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रही थी। लेकिन सरकार बदलते ही भाजपा ने दुर्भावनावश गौठान व रीपा का संचालन बंद कर दिया। महिला स्व.सहायता समूह की हजारों महिलाएं बेरोजगार हो गई। इसी तरह गौठान बंद होने से गौ पालकों को गोबर तथा गौ मूत्र बेचकर जो अतिरिक्त आय मिल रहा था। वह भी बंद हो गया। महिलाएं घर की जिम्मेदारियां उठा रही थी। गौठान व रीपा बंद करने का दुष्परिणाम आज गांवों में पलायन के रूप में देखने को मिल रहा है। पूरे देश में भूपेश सरकार के जिस योजना को सराहा गया थाए उन योजनाओं को लेकर आज भाजपा के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कह रहे हैं कि गौठानों की क्या उपयोगिता हो सकती है उन पर होमवर्क कर रहे हैं।