महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 दिसंबर। गुरु घासीदास जयंती पर बुधवार को शहर के एफसीआई रोड सुभाषनगर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नपा उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग शामिल हुए।
सवप्र्रथम उन्होंने जैतखाम में पालो चढ़ाया बाद कार्यक्रम में उपस्थितजनों को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री महिलांग ने कहा है कि बाबा गुरु घासीदास ने मानव समाज को मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया है। उनके इस संदेश का अर्थ है कि मानव समाज के सभी लोगों को एक साथ मिलजुलकर रहना चाहिए और एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि आज मानव समाज को न सिर्फ बाबा के संदेशों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, बल्कि संदेश पर चलने की भी जरूरत है। श्री महिलांग ने सभी से बाबा के बताए मार्ग में चलने की अपील की। कार्यक्रम में नपा सभापति बबलू हरपाल,सतनामी समाज अध्यक्ष राजेश मारकंडे, बुधराम कुर्रे, मानसिंह रात्रे, पूर्व पार्षद अरविन्द प्रहरे, रमेश लहरे, सोनू राम टोंडेकर, कुलंजन सोनटके, जग्गू छुरा, आकाश सोनी, मानू मंडलेश व अन्य उपस्थित रहे।