महासमुन्द
कुर्माडीह से धान जब्त
20-Dec-2024 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,20 दिसंबर। जिले में कल पुन: बसना ब्लॉक के ग्राम कुर्माडीह में छापामार कार्रवाई कर राजस्व व मंडी टीम ने 216 पैकेट अवैध धान जब्त किया है। उक्त कार्रवाई बसना एसडीएम मनोज कुमार खांडे के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अर्पण कुर्रे, मंडी सचिव श्रवण कुमार कुरुवंशी एवं टीम द्वारा की गई। टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम कुर्माडीह के किराना व्यवसायी रामकुमार साहू पिता नारायण साहू 40 वर्ष के दुकान स्थित गोदाम पर छापा मारा।
जहां 216 पैकेट अवैध धान मिला। मंडी बोर्ड अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जब्त किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे