‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 12 मार्च। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, गोवा एवं मणिपुर में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की। भाजपा के जीत पर पाटन के भाजपाइयों ने नगर के आत्मानन्द चौक में एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद एक -दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं केक काटकर खुशी मनाई।
इसके बाद पाटन नगर में रैली निकाली गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्य मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर,दक्षिण मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर,नगर पंचायत पाटन नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले, हरिशंकर साहू,विनय चंद्राकर, रवि सिन्हा, केवल देवांगन, कुणाल शर्मा, सागर सोनी, हर्ष भाले, दामोदर चक्रधारी, कालेश्वर शुक्ला, कैलाश यादव, होरीलाल देवांगन, मोहन साहू, निशा सोनी, रानी बंछोर, सरजू साहू, बाबा वर्मा, राधे यादव, मिथलेश शुक्ला, धनराज साहू, नन्हा वर्मा, अनिकेत मिश्रा, आदित्य सावर्णी, पालूराम साहू, गंगादीन साहू, हरप्रसाद आडील, अनिल साहू, रोशन वर्मा, धर्मेन्द्र कौशिक, नारद साहू, राजेन्द्र वर्मा, राज तिवारी, उत्तरा सोनवानी, प्रकाश साहू, दिनेश साहू, रामनारायण वर्मा, मनेंद्र वैष्णव, अजय वैष्णव, रेखराम साहू, साई राघव, लीलाधर हिरवानी, नारद साहू, नरेंद्र साहू,भागवत सिन्हा,चंद्रिका साहू व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।