दुर्ग

भारती विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन
11-Mar-2022 2:41 PM
भारती विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 मार्च।
भारती विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मानसी गुलाटी (एमबीबीएस, एमएस) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ थी. डॉ. मानसी गुलाटी ने स्त्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विषय पर व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम को डॉ. दिशा चन्द्राकर डायरेक्टर, भारती हॉस्पिटल, डॉ. संगीता भट्टाचार्य, डीन फैकल्टी ऑफ फिजियोथेरेपी, भारती विश्वविद्यालय, डॉ. हर्षा सिंग, असिस्टेंट प्रोफेसर भारती आयुर्वेद मेडिकल कालेज, अम्बर फातिमा, असिस्टेंट प्रोफेसर लॉ डिपार्टमेंट भारती विश्वविद्यालय द्वारा संबोधन किया गया. कार्यक्रम में भारती विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष छात्र-छात्राएं भारती गु्रप ऑफ कॉलेजेस के सभी प्राध्यापक चिकित्सक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

भारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.के. पाठक, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने शुभकामनाएं दी. कुलाधिपति भारती विश्वविद्यालय सुशील चन्द्राकर ने आयोजित कार्यशाला की सराहना की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।  कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. शशिकांत ताम्रकार, डॉ. प्रशांत निषाद, डॉ. सुनीता कोचेन्द्र, डॉ. रोशनी वर्मा, डॉ. वसूधा शर्मा, डॉ. अनिल पटेल, गायत्री, बिन्देश्वरी, निधि सोनी, सुचित्रा खराटी की कमेटी ने तैयार की थी।  
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सृष्टि बलभद्र, डॉ. अंजू चन्द्राकर, डॉ. निहारिका शर्मा, डॉ. लवलीन कश्यप द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट