‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 मार्च। भाजयुमों जिला दुर्ग की दूसरी कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय, दुर्ग में सम्पन्न हुआ। बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री उषा टावरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय, पूर्व महापौर व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री द्वय नटवर ताम्रकार व ललित चंद्राकर, जिला मंत्री मनोज मिश्रा व दिनेश देवांगन व भाजयुमों प्रदेश महामंत्री व दुर्ग संभाग प्रभारी टेकेश्वर जैन, दुर्ग जिला प्रभारी राजू महंत, जिला सह-प्रभारी रितु महिलाने, भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने संबोधित किया।
प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने कहा कि युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद है और विवेकानंद कहते है उठो जागो लड़ो तब तक मत रको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये, उसी ध्येय के साथ युवा मोर्चा राज्य की दमनकारी भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाएं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय ने कहा कि युवा अगर ठान ले तो कुछ भी कर सकता है, आज राज्य सरकार की अनगिनत नाकामियां है, जिसे लेकर दुर्ग युवा मोर्चा सडक़ की लड़ाई लड़े पूरा प्रदेश साथ खड़ा है, राज्य में आज अवैध शराब माफियाराज अराजकता हावी है, जिसको भूपेश सरकार संरक्षण दे रही है। युवा मोर्चा सबको लेकर आंदोलन करें 2023 में परिवर्तन निश्चित है भूपेश सरकार का जाना तय है। पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्रकार ने वर्तमान निगम सरकार पर निशाना साधा और मूल भूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा पाने का आरोप लगाया।
प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी टेकेश्वर जैन ने कहा भूपेश सरकार को युवा मोर्चा की ताकत का अंदाजा लग गया है, इसलिए लगातार कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही झूठे आरोप लगा कर एफआईआर दर्ज करा डराने का प्रयास कर रही, लेकिन युवा मोर्चा का कार्यकर्ता ना रुकने वाला है ना झुकने वाला है। प्रदेश की जनता भूपेश सरकार से त्रस्त है और युवा मोर्चा लगातार अपने आंदोलन के जरिये सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रही।
जिला प्रभारी राजू महंत ने कहा एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जो देश को विश्वगुरु बना रहे और दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार है जो राज्य को बर्बाद करने कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आज राज्य की जनता इतनी परेशान है प्रदेश की स्थिति को जनता भली भांति समझ रही है और कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा जान चुकी है। युवा मोर्चा भूपेश सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर उनकी विफलताओं को जन-जन तक पहुंचा रही है और आने वाले चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा 2023 कि लिए युवा मोर्चा पूरी तरह तैयार है भूपेश सरकार के एक एक झूठ का हिसाब होगा, राज्य में व्याप्त अराजकता भ्रष्टाचार माफियाराज गुंडागर्दी हर एक का हिसाब होगा, युवा मोर्चा सडक़ की लड़ाई लडऩे निकल चुकी है और भूपेश सरकार के विफलताओं को जन जन तक पहुचाने युवा मोर्चा लगातार कार्य कर रही है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री तेखन सिन्हा व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने किया, बैठक में जिला मंत्री दिनेश देवांगन, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, जिला मीडिया प्रभारी के.एस. चौहान, जिला कार्यालय मंत्री नीरज पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, दीपक चोपड़ा, भाजयुमों जि़ला उपाध्यक्ष हरी वर्मा भाजयुमों जिला मंत्री मनीष साहू, अमित पटेल, केवल देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष संजू दुग्गड़, मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू प्रचार प्रमुख बंटी देशमुख, राहुल भट्ट, हिमांशु सिंह, मुकेश सोनकर, नारायण तिवारी, योगेश साहू, वेद साहू, विपिन चावड़ा, ईश्वर देवांगन अनुराग रायजादा, कुंदन साहू,पीयूष मालवीय, ओमकार साहू, सूर्या शर्मा, रजत दुबे,नागेश भोसले आनंद अग्रवाल गणेश यादव ,मनीष ताम्रकार, विकास पुरोहित ,भानु पटेल ,ज्वाला मरकाम ,विवेक जैन, हेमंत जोशी सहित 13 मंडलो के अध्यक्ष महामंत्री सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
————----