दुर्ग

रामायण मंडली को मानस मंडली प्रोत्साहन योजना में मिलेगा सम्मान
12-Mar-2022 5:55 PM
रामायण मंडली को मानस मंडली प्रोत्साहन योजना में मिलेगा सम्मान

दुर्ग, 12 मार्च। मानस मंडली प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत, ब्लाक स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर पंजीकृत रामायण मंडलियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को  प्रोत्साहन राशि  प्रदान की जाएगी। पंचायत स्तर 10 मार्च से 13 मार्च तक, विकासखंड स्तर पर 21 मार्च से 24 मार्च तक, जिला स्तर पर 02 अप्रैल 2022 को राज्य स्तरीय शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल 2022 में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये और विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विकासखंड को प्रथम पुरस्कार में 10 हजार रूपये दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु उमेश कुमार मिश्रा नोडल अधिकारी, दूरभाष  क्रमांक 97520-40000, युगल तिवारी कार्यक्रम संयोजक दूरभाष क्रमांक 94063-98080 से संपर्क कर सकते है।
 


अन्य पोस्ट