दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त का सम्मान संगिनी महिला समिति संतरा वाड़ी दुर्ग द्वारा किया गया। जिसमें समिति के महिलाओं द्वारा आर एन वर्मा का साल श्रीफल तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर आरएन वर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा की आज के समय में संगठन की महती आवश्यकता है और आपका संगठन सामाजिक कार्य करते हुए महिलाओं के उत्थान की दिशा में भी कार्य करें तथा शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं, जिससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सर्वांगीण विकास हो सके।
इस अवसर पर महिला समिति के अध्यक्ष इंद्राणी चंद्राकर ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए समिति के गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सिंह द्वारा किया गया तथा आभार पूजा अग्रवाल ने किया।
संगिनी महिला समिति के सदस्य जिसमें उपाध्यक्ष पूजा अग्रवाल सचिव ममता चंद्राकर कोषाध्यक्ष कांता उजाला, उपसचिव कनक लता अग्रवाल तथा विनीता अग्रवाल, माया उजाला, सानू अग्रवाल, राखी अग्रवाल, आरती अग्रवाल, गीता सिंह परिहार, धनेश्वरी साहू, लवली भाटिया, रंजना श्रीवास्तव, सुप्रिया चंद्राकर, आदि उपस्थित थे।