दुर्ग

4 राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा में जश्न
11-Mar-2022 2:40 PM
4 राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा में जश्न

राज्यसभा सांसद ने कहा मोदी-योगी की नीतियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की परिश्रम की जीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 मार्च।
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाईयों ने गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में जोरदार खुशियां मनाई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे शामिल हुई। उनके भाजपा कार्यालय पहुंचते ही मोदी जिंदाबाद और सरोज पांडे जिंदाबाद के नारों से और आतिशबाजी से बीजेपी कार्यालय गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं ने  पांडेय का फूल माला व गुलाल से स्वागत किया। सरोज पांडे के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही। सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मुंह मीठा कराते नजर आए। साथ ही डीजे पर कार्यकर्ता खूब थिरके। होली के गानों ने ऐसा समां बांधा मानो लग रहा था आज ही होली है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने मीडिया को बताया कि यूपी के साथ बाकी राज्यों में हम बहुमत से वापसी कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन दिया गरीबों के लिए काम किया है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम किया हैए तो मातृशक्ति ने दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया है। यूपी का परिणाम और अन्य राज्यों का परिणाम इस बात का घोतक है कि जनता ने हमारे सरकार के वहां के कामों पर मुहर लगाई है।

कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का घोतक है कि अगली बारी छत्तीसगढ़ की है। इस दौरान प्रदेश मंत्री  ऊषा टावरी, लाभचंद बाफना, चंद्रिका चंद्राकर,  ललित  चंद्राकर,अरविंदर खुराना, संतोष सोनी,  केएस चौहान, नीरज पांडेय, राजा महोबिया, गजेंद्र यादव, नितेश साहू, उपासना चन्द्राकर, दीपक चोपड़ा, लुकेश बघेल, शेखरचन्द्राकर, राहुल पंडित, चंद्रकांत साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट