दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मार्च। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दुर्ग के द्वारा सिंधु भवन सिंधी कॉलोनी में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा बहन ने बताया ओम शांति का अर्थ है, मैं आत्मा शांत स्वरूप हूं मेरा पिता परमात्मा शांति का सागर है, हम सब का घर शांति धाम परमधाम है, अभी विश्व की जो हालत है, दुख अशांति बढ़ रही है, ऐसे समय पर हमें अपने मन को शांत रखना है और शांति के वाइब्रेशन समस्त विश्व में फैलाना है।
उन्होंने सिंधी समाज के लोगों की सराहना करते हुए कहां किन के पास दिल और दिमाग दोनों होता है और इस ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थापना भी सिंध हैदराबाद में हुई संस्था के संस्थापक दादा लेखराज आज प्रजापिता ब्रह्मा के नाम से उनके ही माध्यम से स्वयं परमात्मा इस भारत भूमि को स्वर्ग रामराज्य बना रहे हैं।
वरिष्ठ राजयोगी शिक्षिका रुपाली बहन ने बताया कि 2022 में दुआएं देनी है खुशी देनी है शुभ भावनाएं देनी है जैसा देंगे वैसा मिलेगा आजादी का अमृत महोत्सव हम मना रहे हैं आजादी तो मिल गई पर अभी तक हम अपनी कमियों के बुराइयों के गुलाम है तो हमें परमात्मा की याद से शक्ति लेकर अपनी बुराइयों पर जीत हासिल करनी है, यही वह समय चल रहा है, जबकि 86 वर्षों से निराकार परमपिता परमात्मा शिव इस धरा पर आकर राम राज्य की स्थापना कर रहे हैं, वह हम सब का आव्हान कर रहे हैं कि हम स्वयं का परिवर्तन कर विश्व परिवर्तन के कार्य में सहयोगी बने।
ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने सभी भाई बहनों से 11 मार्च सिंधु भवन में संध्याकालीन होने वाले राजयोग शिविर के लिए आव्हान किया और उन्हें निमंत्रण दिया और राज्यों के विषय में बताया आज के समय में जब दुनिया में चारों ओर दुख अशांति मानसिक तनाव डिप्रेशन आदि बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस समय प्रत्येक मनुष्य को राजयोग की अत्यंत आवश्यकता अत: सभी को अधिक से अधिक संख्या में परमात्मा पिता द्वारा सिखाई जा रहे। राजयोग को सीखकर अपने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाएं। वह घर परिवार समाज व राष्ट्र में इसके प्रकंपन फैलाकर सुख शांति का वातावरण निर्मित करें।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ईश्वरी विश्व विद्यालय में आने वाले बच्चों द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी गई। स्वर्ग में एक सीट खाली है ब्रम्हाकुमारी रेणुका बहन ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी और कुमारी धारणी व कुमारी कशिश ने शिव महिमा पर मनोहर नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच संचालन ब्रह्माकुमार दाऊ भाई ने किया।
कार्यक्रम में सिंधी समाज के काफी लोग उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रुप से हसमत तेजवानी, आसन दास मोहनानी जी, डॉक्टर राजपाल जी, जगत कुकरेजा, बादल भवनानी जी, नरेश तेजवानी, गोकुल ठाकुर उपस्थित थे।