दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 फरवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत ही धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ने ध्वजारोहण किया एवं चैतन्य प्रभा दीदी, कामिनि बहन, संगीता बहन, देवकी बहन, साक्षी बहन और सभी भाई-बहनों के सानिध्य में निराकार परमपिता परमात्मा शिवबाबा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया व रीटा दीदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया । चैतन्य प्रभा दीदी द्धारा सभी भाई बहनों को प्रतिज्ञा कराया गया। साक्षी दृष्टा स्थिति में स्थित रह हर परिस्थिति में सदा अचल अडोल रहेंगे । शुभ भावना और शुभकामना के मंत्र द्वारा हर आत्मा को संतुष्ट करते हुए सदा संतुष्ट रहेंगे। मीठी बोल और मुस्कुराते हुए चेहरे द्वारा हर एक के साथ मधुरता संपन्न व्यवहार करेंगे। सच्चे और साथ दिल से भोलानाथ शिव बाप को राजी कर चिंता और व्यर्थ चिंतन से मुक्त रहेंगे। दृढ़ता और परिवर्तन शक्ति से हर कारण का निवारण करेंगे। समाधान स्वरूप बनेंगे। कार्यक्रम के प्रसाद सभी को भोग वितरित किया गया।


