कोरिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर 10 अप्रैल। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पूरे जिले को 11 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की शाम 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला किया। इस अवधि में कोरिया जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी जाएगी। इस दौरान केवल मेडिकल दुकान को निर्धारित समय पर खुलने की छुट दी जायेगी। दूध एवं न्यूज पेपर वितरण का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही कई तरह की प्रतिबंध जारी किया गया है।
पूर्व नपा अध्यक्ष ने उठाये सवाल
कलेक्टर कोरिया द्वारा जिले में 11 अपै्रल से आगामी 19 अपै्रल तक कम्प्लीट लॉकडॉउन लगाए जाने के आदेश जारी करने के बाद इस आदेश पर सवाल उठाए है। पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने प्रशासन द्वारा जारी कंटेनमेंट जोन बनाये जाने के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा आदेश जारी करने के पूर्व कलेक्टर द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों से किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई, जबकि इसके पूर्व व्यापारियों के बीच हुई वार्ता में लॉकडाउन लगाए जाने के कोई संकेत नही दिए गए थे। ऐसे में अचानक कलेक्टर द्वारा लॉकडाउन लगाने के आदेश कैसे जारी कर दिया गया।
विभिन्न सामानों के दाम बढ़ा दिए गए
कलेक्टर द्वारा 9 अपै्रल को यह आदेश जारी किया कि 11 अपै्रल की शाम 6 बजे से जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है इसके दूसरे दिन शनिवार होने के कारण शहर की ज्यादातर दुकाने बंद रही। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी होने के साथ ही शहर के कई व्यापारियों द्वारा विभिन्न तरह के जरूरत के सामानों के दामों में अचानक बढ़ोतरी कर दी गई। शनिवार को शहर की कई दुकाने बंद रही और जो खुली रही वहां सामान लेने वालों भीड जुटी रही। लोगों को इस दिन विभिन्न तरह के सामान महंगे दामों पर क्रय करना पडा।
खाद्य तेलों के साथ घरेलू आवश्यकता की कई चीजों के अनाप शनाप ढंग से बढ़ोतरी कर दी गयी और लेागों को खरीदी करने की मजबूरी बन गई। इतना सब कुछ होने के बादर भी प्रशासन इस दिशा मे बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। इसके 11 अपै्रल रविवार केा घरेलू आवश्यकता की चीजों की खरीदी करने के लिए लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है क्योकि इसी दिन शाम 6 बजे से लॉकडाउन प्रभावी हो रहा है।