दुर्ग

भिलाई निगम के 70 वार्डों का आरक्षण
03-Mar-2021 7:26 PM
 भिलाई निगम के 70 वार्डों का आरक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 मार्च। नगर पालिक निगम भिलाई में होने वाले आगामी चुनाव के लिए 2 मार्च  को वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई। कलेक्ट्रेट सभागार में  2 मार्च  को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पर्चियां निकाल कर वार्ड आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की गई। इस दौरान नगर निगम भिलाई आयुक्त ऋ तुराज रधुवंशी, डिप्टी कलेक्टर अरुण वर्मा उपस्थित थे।

 उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर निगम में 70 वार्ड सम्मिलित हंै। इनमें 30 वार्डों को आरक्षित किया है जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 9 वार्ड आरक्षित किया गया है। इन 9 आरक्षित वार्डों से 3 वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए 3 वार्ड आरक्षित किये गए हैं जिसमें से 01 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह ओबीसी के लिए 18 वार्ड आरक्षित किया है जिसमें 6 वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 09 वार्डों में पुरूष के लिए वार्ड क्रमांक 06, 08, 10, 36, 43, 69 को एवं महिला के लिए वार्ड क्रमांक 04, 32, 51 को आरक्षित किया गया है।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 3 वार्डों में पुरूष के लिए वार्ड क्रमांक 61, 62 को एवं महिला के लिए वार्ड क्रमांक 58 को आरक्षित किया गया है।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 18 वार्डों में पुरूष के लिए वार्ड क्रमांक 12, 15, 17 23, 24, 25, 35, 47, 60, 63, 64, 67, को एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 13, 22, 31, 41, 53 एवं 55 को आरक्षित किया गया है।

इसी तरह शेष 40 वार्डों को अनारक्षित किया गया है। इनमें अनारक्षित पुरूष के लिए वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 05, 07, 11, 14, 16, 18, 19, 26, 27, 29, 34, 37, 38, 42, 44, 45, 46, 48, 52, 54, 57, 59, 66, 70। अनारक्षित महिला के लिए वार्ड क्रमांक 09, 20, 21, 28, 30, 33, 39, 40, 49, 50, 56, 65 एवं 68 को आरक्षित किया गया है।

नगर पालिक निगम भिलाई में आरक्षण - वार्ड क्रमांक 1 में अनारक्षित, वार्ड 2 में अनारक्षित, वार्ड 3 में अनारक्षित, वार्ड  4 में अनुसूचित (महिला), वार्ड 5 में अनारक्षित , वार्ड 6 में अनुसूचित जाति , वार्ड  7 में अनारक्षित,, वार्ड  8 में अनुसूचित जाति, वार्ड  9 में अनारक्षित (महिला), वार्ड 10 में अनुसूचित जाति , वार्ड 11 में अनारक्षित, वार्ड  12 में ओबीसी, वार्ड  13 में ओबीसी (महिला), वार्ड  14 में अनारक्षित, वार्ड  15 में ओबीसी, वार्ड  16 में अनारक्षित, वार्ड 17 में ओबीसी, वार्ड 18 में अनारक्षित , वार्ड  19 में अनारक्षित, वार्ड 20 में अनारक्षित (महिला), वार्ड 21 में अनारक्षित (महिला), वार्ड  22 में ओबीसी (महिला),  वार्ड  23 में ओबीसी, वार्ड 24 में ओबीसी, वार्ड 25 में ओबीसी, वार्ड 26 में अनारक्षित, वार्ड  27 में अनारक्षित, वार्ड 28 में अनारक्षित (महिला), वार्ड  29 में अनारक्षित , वार्ड 30 में अनारक्षित (महिला), वार्ड  31 में ओबीसी (महिला), वार्ड  32 में अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 33 में अनारक्षित (महिला), वार्ड 34 में अनारक्षित, वार्ड  35 में ओबीसी, वार्ड 36 में अनुसूचित जाति, वार्ड 37 में अनारक्षित, वार्ड 38 में अनारक्षित, वार्ड  39 में अनारक्षित (महिला), वार्ड  40 में अनारक्षित (महिला) वार्ड 41 ओबीसी (महिला), वार्ड  42 अनारक्षित, वार्ड  43 अनुसूचित जाति, वार्ड  44 अनारक्षित, वार्ड  45 अनारक्षित, वार्ड  46 अनारक्षित, वार्ड 47 ओबीसी, वार्ड 48 अनारक्षित, वार्ड  49 अनारक्षित (महिला), वार्ड 50 अनारक्षित (महिला), वार्ड  51 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 52 अनारक्षित, वार्ड  53 ओबीसी (महिला), वार्ड  54 अनारक्षित, वार्ड  55 ओबीसी (महिला), वार्ड  56 अनारक्षित (महिला), वार्ड  57 अनारक्षित, वार्ड 58 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड  59 अनारक्षित, वार्ड 60 ओबीसी, वार्ड  61 अनुसूचित जनजाति, वार्ड  62 अनुसूचित जनजाति, वार्ड  63 ओबीसी, वार्ड  64 ओबीसी, वार्ड  65 अनारक्षित महिला , वार्ड  66 अनारक्षित, वार्ड  67 ओबीसी, वार्ड  68 अनारक्षित महिला, वार्ड 69 अनुसूचित जाति, वार्ड  70 अनारक्षित ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news