दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत 5 ब्लॉक, 10 मंडल, 60 वार्ड एवं 275 बूथों में संगठन विस्तार का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में ब्लॉक प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारियों के समन्वय से प्रत्येक बूथ पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है और संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
अब तक लगभग 150 बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है, जबकि शेष बूथों पर कार्य प्रगति पर है। इस अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, आनंद ताम्रकार, देवश्री साहू, मनीष बघेल एवं गुरदीप सिंह भाटिया की सक्रिय भूमिका रही है। वहीं ब्लॉक प्रभारी अजय शर्मा, दुष्यंत देवांगन, प्रकाश जोशी, पोषण साहू एवं संजय बत्रा द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इस अभियान से कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़ रहे हैं, जिससे जनसमस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने में संगठन को मजबूती मिलेगी।


