दुर्ग

पाइप लाईन संधारण जल्द पूर्ण हो-आयुक्त
18-Apr-2026 4:16 PM
पाइप लाईन संधारण जल्द पूर्ण हो-आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18
 अप्रैल नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-5 अंतर्गत पाइप लाईन संधारण कार्य, उद्यान एवं वाटर एटीएम का निरीक्षण किये। उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निगम आयुक्त ने वार्ड क्रं. 67 सेक्टर 07 पश्चिम में पाइप लाईन संधारण एवं आवश्यक व्यवस्था का निरीक्षण किये। पाइप लाईन संधारण का कार्य बीएसपी प्रबंधन द्वारा कराया जा रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने कहा गया है, जिससे नागरिकोंं को साफ एवं शुद्व पानी उपलब्ध कराया जा सके। वर्तमान में उक्त क्षेत्र के संक्रमण को देखते हुए पेयजल हेतु निगम से 3 टैंकर भेजा जा रहा है। समीपस्थ वाटर एटीएम को 24 घंटे के लिए चालू किया गया है।
इसके पश्चात् सडक़ 37 के सामने उद्यान का औचक जायजा लिये, उद्यान की साफ-सफाई व्यवस्थित पाया गया है । ट्यूबवेल पंप में प्रेशर के कमी को देखते हुए अतिरिक्त पाइप लगाने कहा गया है, पौधों की हरियाली बनाये रखने के लिये पर्याप्त सिंचाई कराने निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने सेक्टर 07 मार्केट के समीप लगे वाटर एटीएम का निरीक्षण किये, वर्तमान में वाटर एटीएम चालू है, जिससे नागरिक शुद्व एवं प्रमाणित पेयजल का उपयोग कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त संजय वर्मा, सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट