दुर्ग

5 करोड़ की लंबित उपादान जीपीएफ एनपीएस और अवकाश नगदीकरण की राशि जारी
19-Apr-2026 4:19 PM
5 करोड़ की लंबित उपादान जीपीएफ एनपीएस और अवकाश नगदीकरण की राशि जारी

दुर्ग, 19 अप्रैल। नगर निगम द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लंबित जी.पी.एफ एवं एन.पी.एस.की राशि का भुगतान कर दिया गया है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशन में मई 2025 से फरवरी 2026 तक के 10 माह की राशि, लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपये, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के खातों में सफलतापूर्वक अंतरित की गई। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में भी निगम प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लगभग 1.5 करोड़ रुपये की उपादान (ग्रेच्युटी) राशि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खातों में जमा की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है। अवकाश नगदीकरण के संबंध में भी आयुक्त द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के खाते में  66.50 लाख जमा कर दिया गया तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के अधिकारियों के अवकाश नगदीकरण की राशि सोमवार को उनके खातों में जमा कर दी जाएगी।


अन्य पोस्ट