दुर्ग

ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत
19-Apr-2026 4:13 PM
ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 अप्रैल।
टॉपवर्थ फैक्ट्री के पास राजस्थानी ढाबा के सामने हाईवे रोड पर ट्रक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106 (1) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को रिसाली सेक्टर भिलाई निवासी विनोद कुमार अपनी मोटरसाइकिल सीजी 0 7 ए टी 9128 से रसमड़ा की ओर से अपने घर रिसाली जा रहा था। टॉपवर्थ फैक्ट्री के पास चौकी अंजोरा पहुंचा था उसी समय ट्रक ट्रेलर सीजी 04 जेडी 4603 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक खतरनाक तरीके से चलाते हुए अचानक मोडक़र मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इससे मोटरसाइकिल चालक दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट