बलरामपुर

सरना में सद्भावना दिवस मनाया गया
01-Mar-2021 11:28 PM
 सरना में सद्भावना दिवस मनाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 1 मार्च। जिला अंतर्गत ग्राम सरना में सद्भावना क्लब के लगभग 250 सक्रिय सदस्यों द्वारा सद्भावना दिवस मनाया गया। सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में अथक प्रयास कर सदस्यों द्वारा गरीब तबके व असहाय लोगों को अग्रसर करना है। जिसमें क्षेत्र से चिन्ह अंकित आसपास के गांव से अति गरीब, निशक्त, बूढ़े, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता व अन्य लोगों को कंबल, चादर, तोलिया तथा साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों में खुशियां छा गई। यह कार्यक्रम ग्राम सरना के सद्भावना भवन में संचालित किया गया।

इस कार्यक्रम को संचालित करने के लिए नि: स्वार्थ भाव से आर्थिक सहयोग के लिए निवेदन भी किया गया था। जिसमें आर्थिक सहयोग के लिए कुछ लोगों ने बढ़-चढक़र अपना सहयोग भी दिया। सद्भावना क्लब के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य व अन्य लोगों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

सद्भावना क्लब के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है, जिसमें लगभग 250 से भी अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। जिसमें सक्रिय सदस्यों द्वारा कहा गया कि जन सेवा ही प्रभु सेवा है। इस भावना को अपनाते हुए कार्य करने का लक्ष्य बनाया है। किसी व्यक्ति को खून यानी रक्त की आवश्यकता पड़ती है, तो उसकी जान बचाने के लिए रक्त उपलब्ध कराने की सद्भावना क्लब प्रयास करेगी।

सद्भावना क्लब का महत्वपूर्ण विचार धारा यह है कि कोई हमारा बुरा करे ये उसका कर्म है, लेकिन हम किसी का बुरा ना करें यह हमारा धर्म है। इसी उद्देश्य को लेकर क्लब कार्य करने के लिए प्रयासरत है। अंतिम पायदान में सद्भावना क्लब के द्वारा सामूहिक सद्भावना भोजन भी कराया गया। जिसमें राजेश जायसवाल, राम विनय, महेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, रामप्रताप, कमाल चंद, अयोध्या प्रसाद, मुन्नू सिंह, मनोज कुमार, लव कुमार, राम लल्लू, धर्म सिंह, रामकृपाल, आमदनी, विनोद, वीरेंद्र, संतोष, सूरज, चंद्रकांत, अर्जुन प्रसाद, बंश रूप आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news