कोरिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 21 फरवरी। बढ़ती महंगाई के विरोध में 19 फरवरी को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, एवं युवा कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, सभापति गायत्री बिरहा, जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह,सांसद प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,शंकर रॉव महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता सिंह सहित नगर निगम के समस्त एमआईसी पार्षद निर्वाचित पार्षद एवं मनोनीत पार्षद की उपस्थिति में विशाल आम सभा कर ताली एवं थाली बजाते हुए मशाल रैली निकल कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया।
आम सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने कहा कि देश के करोड़ों अन्नदाता किसानों के हित में 03 नए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए एवं दिनों-दिन बढ़ते जा रहे पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस वृद्धि पर लगाम लगाकर जनता को राहत दी जाए।
विधायक जायसवाल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने इस काले कानून को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी देश स्तर पर किसानो ंका समर्थन कर उग्र आंदोलन करेंगी।
अन्नदाता किसानों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने सदन से लेकर सडक़ तक हमेशा लड़ी है और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी।
हल्दीबाड़ी में आम सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता शिवांश जैन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने छ: से सात वर्षो के कार्यकाल में एक भी बड़ी योजना को बताये जो उसने किया हो केवल समाप्ति की योजना ही बनाई और कुछ नहीं किया।
आम सभा को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष कश्यप सहित और भी वक्ताओं ने संबोधित किया और अपने अपने तर्क पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध जम कर हल्ला बोला।
कांग्रेसियों ने आम सभा के अंत में युवा कांग्रेस के नेता शिवांश जैन के नेतृत्व में यातायात चौक से लेकर नहर रॉय पेट्रोल पम्प तक ताली थाली बजाते हुए मशाल रैली निकाल कर उग्र रूप में अपना विरोध प्रदर्शन किया और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीनों काले कानून को तत्काल वापस लेकर किसानों को राहत देने की बात कही और देश में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में नियंत्रण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान आंदोलन के पक्ष में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी प्रीतम, मुक्तेश्वर कुशवाहा, युवा नेता वाचस्पति दुबे, राजा मुखर्जी, सोहन खटीक, इंद्रजीत सिंह चवडा, ओम प्रकाश गुप्ता, राहुल भाई पटेल, हैप्पी बधावन, राम प्यारे चौहान, दिनेश दुबे, सुभाष दास, सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयुआई के समस्थ पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ सैकड़ो की संख्या में स्थानीय शहर वासी मौजूद रहे।