दन्तेवाड़ा

किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
20-Feb-2021 9:15 PM
 किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

  केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों का किया विरोध  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 20 फरवरी। केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का समर्थन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को दंतेवाड़ा के कुआकोंडा विकासखंड में पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेस द्वारा शुरू की गई पदयात्रा का यह तीसरा दिन था।

दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम के नेतृत्व में पदयात्रा नकुलनार से निकाली गई।

क्षेत्र के किसान, ग्रामीण एवं कांग्रेसी इस कानून एवं महंगाई का विरोध करते हुए नकुलनार से हितावार, मैलावाड़ा, हल्बारास तक पदयात्रा की गई। करीब 10 से 12 किमी विधायक सहित सभी रैली में शामिल हुए। हल्बारास में पदयात्रा समाप्त किया गया।

पदयात्रा में विधायक देवती कर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छविन्द्र कर्मा, सुलोचना कर्मा, कुआकोंडा जनपद अध्यक्ष जोगी कर्मा, बचेली पालिका अध्यक्ष पूजा साव, किंरदुल पालिका अध्यक्ष मृणाल राय, सुलोचना कर्मा, संतोष दुबे, सलीम उस्मानी, तपनदास, उस्मान खान, जोविन्स पापाचन, राजेन्द्र कौर, भास्कर राठौर सहित कांग्रेसी शामिल हुए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news