सरगुजा

सिंहदेव ने किया पानी टंकी निर्माण के लिए भूमिपूजन
24-Jan-2021 10:31 PM
सिंहदेव ने किया पानी टंकी निर्माण के लिए भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 24 जनवरी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज अंबिकापुर के ट्रांसपोर्ट नगर के समीप संत गहिरा गुरु वार्ड में 109.27 लाख रुपये की लागत से 10 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण के लिए पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस टंकी का निर्माण नगर निगम द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत किया जा रहा है। इस टंकी के निर्माण से वार्ड की वर्तमान जनसंख्या 6 हजार को पानी की आपूर्ति होगी। लेकिन इस टंकी की क्षमता 10 से 15 हजार जनसंख्या को जलापूर्ति की है।

श्री सिंहदेव ने कहा कि संत गहिरा गुरु वार्ड नगर निगम में शामिल होने से पूर्व निगम सीमा से लगा ग्राम था। अभी भी इसका परिवेश ज्यादा नहीं बदला है। लेकिन इस क्षेत्र में सुविधा विस्तार के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। दस लाख लीटर लीटर क्षमता के टंकी का निर्माण इस क्षेत्र में पानी पहुंचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। बड़ी सुविधा के रूप में यहां पानी टंकी विद्यमान रहे जिससे इस क्षेत्र के लोगो को पानी के लिए जूझना न पड़े। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन के तहत कतकलो में फिल्टर प्लांट तैयार होकर पानी अम्बिकापुर आ रहा है लेकिन निगम के सभी वार्डो तक पानी पहुंचाना चुनौती है। इस वार्ड में यह और भी कठिन था। यहां टंकी निर्माण हेतु नगरीय प्रशासन विभाग से आवश्यक पहल कर बजट स्वीकृत कराया गया है।

महापौर डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि निगम के इस क्षेत्र में पानी की विकट समस्या रही है। लोग शिकायत करते थे कि हमें नदी-नालों का पानी पीना पड़ रहा है। अब यहां विशाल पानी टंकी का निर्माण होगा जिससे इस वार्ड के वासियों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगो को सुविधा देने निगम प्रशासन हमेशा प्रयासरत है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, नगर निगम के सभापति और बीस सूत्रीय कार्यांन्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पार्षद द्वितेंद्र मिश्र,नरेश, गोरेलाल,विनोद एक्का, दीपक मिश्रा, मेराज रंगगरेज, सतीश बारी, फौजिया नाज इदरीसी, निगम आयुक्त हरेश मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news