सरगुजा

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 -17 को
06-Feb-2026 9:14 PM
संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 -17 को

अंबिकापुर, 6 फरवरी। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन सरगुजा संभाग में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र एवं तकनीकी एवं गैर तकनीकी के रिक्तियों पर साक्षात्कार लिया जाएगा।

संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु सरगुजा संभाग के समस्त शिक्षित युवाओं को रोजगार मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाइन पोर्टल   द्धह्लह्लश्चह्य://द्गह्म्शद्भद्दड्डह्म्.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ  पर रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेले हेतु पंजीयन दोनों ही आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिन्होंने ऑनलाइन पोर्टल ई-रोजगार पर अपना पंजीयन नहीं कराया वे विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। 09 फरवरी 2026 से वेबसाइट पर रिक्तियां प्रदर्शित होंगी। आवेदक 16 फरवरी एवं 17 फरवरी 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर विभिन्न रिक्तियों में सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय अम्बिकापुर  से संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट