सरगुजा

कुएं में डूबने से बुजुर्ग की मौत, जांच
05-Feb-2026 11:26 PM
कुएं में डूबने से बुजुर्ग की मौत, जांच

लखनपुर, 5 फरवरी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर के केनाडांड  स्थित कुएं में डूबने से 70 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक सूचनाकर्ता महेश सिंह मोहनपुर थाना लखनपुर निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतक उजीत राम प्रतिदिन की भांति सुबह 4 बजे से उठकर घर का कामकाज करते थे। गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे घर में दिखाई नहीं दिए। इसके बाद घर वाले उन्हें ढूंढने लगे गांव के केनाडांड स्थित कुआं के पास मृतक का कपड़ा रखा हुआ था। शंका होने पर कुआं के अंदर झागर डालकर देखा तो झांगर में फंसकर अजित राम का शव कुआं के पानी के ऊपर दिखाई दिया। तब यह गांव के सरपंच और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया गया है।


अन्य पोस्ट