बालोद

भाजपा ने किया किसानों के हक में धरना-प्रदर्शन,गिरफ्तारियां
23-Jan-2021 4:54 PM
 भाजपा ने किया किसानों के हक में धरना-प्रदर्शन,गिरफ्तारियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 23 जनवरी।
कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी धान खरीदी में अव्यवस्था के मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में जिले भर के भाजपाई झलमला चौक में एकत्रित हुए। धरना प्रदर्शन में भाजपा के नेता जमकर बरसे ।
सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि जो सरकार किसानों का धान नहीं खरीद सकते उन्हें पल भर भी सत्ता में नहीं रहना चाहिए। झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं मगर 2 वर्षों से असफलता के सारे कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं दाना दाना धान खरीदने का संकल्प लेकर बार दाने भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।  घोषणा पत्र में किए भारी-भरकम वादे निभाने में असफल रही है। कांग्रेस शराबबंदी कहकर शराब की दुकानों में वृद्धि कर प्रदेश को नशे में डूबे रहे हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के विकास मरकाम ने कहा कि लाखों आदिवासी भाइयों को ठगने का काम इस सरकार ने किया है जिसके वन अधिकार पट्टा पर पूर्व सरकार में धान बिक्री होती थी उन्हें आज वंचित कर दिया गया है उनकी आह इस सरकार को ले डूबेगी। 
प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि आज सारा अमला भ्रष्टाचार में लिप्त है। अपराध का स्तर कई गुना बढ़ चुका है सरकार हर मोर्चे पर निरंकुश है

जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान आज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है जिन किसानों के दम पर यह सरकार बनी है उनको छलने े का काम भूपेश सरकार कर रही है।
धरना में पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू राजेंद्र राय पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू एवं पवन साहू संध्या भरद्वाज शीतल नायक पुष्पेंद्र चंद्राकर दुर्गानंद साहू अनेक वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की जन विरोधी कार्यो अव्यवस्थाओं पर बरसे ।
सभा के पश्चात हजारों कार्यकर्ता पैदल चलते हुए कलेक्टर के घेराव के लिए पहुंचे जहां बीज निगम के पास बेरीकेट्स कर पुलिस बल ने भाजपाइयों को आगे बढऩे से रोका जिस पर उत्तेजित भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आगे बढऩे का प्रयास किया किंतु पुलिस बल ने उन्हें गिरफ्तार कर स्थानीय बीज निगम पर भाजपा के नेता व हजारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रखा गया घंटे भर बाद उन्हें मुक्त किया गया।

क़ार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रमोद जैन किशोरी साहू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेश यदु सुशीला साहू संध्या भारद्वाज राकेश यादव जयेश ठाकुर  शरद ठाकुर शीतल नायक नरेश साहू अनीता कुमेटी लोकेश श्रीवास्तव देवेंद्र जायसवाल मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू  दुष्यंत सोनवानी कौशल साहू मनीष झा टिनेश्वर बघेल रुपेश सिन्हा प्रणेश जैन गोविंद वाधवानी सुरेश निर्मलकर होरीलाल रावटी थान सिंह मंडावी कौशल कुमार नीतीश यादव कृतिका साहू कल्याण साहू विश्वास गुप्ता दुर्गानंद साहू जितेंद्र कुमार छगन साहू सोमेश  सोरी सोमेस साहू चिंता राम साहू फागूराम भवन लाल तेजराम साहू गुलाब राम दीपक देवांगन श्रीमती विमला जैन श्रीमती अंजनी साहू प्रेमलता साहू माया चंद्राकर संतोषी भू आर्य पायल सोनी लता गुप्ता सुभद्रा टांडेकर रहमत कोसमा माया जयेश ठाकुर मोहिनी देवांगन नलिनी कमलेश टेकाम  शकुन साहू मोनू ठाकुर मीणा साहू संगीता साहू मालती जोशी खिलेश्वरी साहू भानुमति साहू संगीता चंद्राकर दीपा साहू भुनेश्वरी ठाकुर उर्मिला साहू चेमन देशमुख संतोषी तोमन साहू सेवक महिपाल राजू अग्रवाल रामलाल नायक कमलेश सोनी संतोष कौशिक रामनारायण धनकर अजय चौहान विक्रम ध्रुव श्रवण कुमार देवांगन दिनेश सिन्हा संजय साहू तिकेश्वर पांडे जागेश्वर साहू मितेश साहू खेमलाल देवांगन शशि कुमार देशमुख मिलाप ठाकुर प्रताप साहू शिवकुमार धर्म गुडे खेमलाल साहू भीखाराम तुला राम साहू अश्वनी कुमार सिन्हा लीलाराम सोनकर सुजीत झा टिकेंद्र साहू प्रज्वल प्रसाद दुर्गेश कुमार राजेश सोनकर शिवप्रसाद रानू हेमंत सोनकर देवीदास ईश्वरी साहू गौतम राम धर्म लाल साहू हर्षित साहू प्रकाश शर्मा पवन सोनबरसा अरुण साहू विरेन आदि हजारों कार्यकर्ता व कृषक सम्मिलित हुए

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news