बालोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 6 जून। नपा अध्यक्ष तोरण साहू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर की महत्वूपर्ण जीवनदायिनी योजना जल आर्वधन योजना को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्ण करने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसमें उप मुख्यमंत्री अरूण साव नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रभारी मंत्री जिला बालोद का योगदान रहा। यह योजना पूर्व में भाजपा सरकार मे ही सन् 2012-13 से प्रांरभ हुआ था तथा इसकी प्रशासकीय स्वीकृति दिनांक 04.06.2016 में 3165.66 लाख प्रदाय किया गया यह योजना में वर्ष 2018 का अनुमानित जनसंख्या 45853 तथा 30 वर्ष बाद 2048 में 50148 का अनुमानित है।
योजनांतर्गत गोदंली जलाशय के नहर से पानी प्राप्त हो रहा था जिसे जल संसाधन विभाग द्वारा संशोधित करते हुए तांदुला जलाशय से पानी आपूर्ति का प्रावधान किया गया। उक्त परिवर्तन के कारण जल योजना राशि रू. 3165.66 लाख का पुनरीक्षित लागत राशि रू. 4363.28 लाख हो गया है। पूर्व में विगत 05 वर्षों तक इस योजना पर कोई कार्य नहीं हुआ है पूर्ववर्ती सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है तथा विगत वर्षों ये यह योजना बंद है। तथा अब तक व्यय राशि 2516. 25 लाख से संपादित कार्य क्षतिग्रस्त हो रहे है।
नपा अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि मेरे नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद मेरे द्वारा इस योजना की समीक्षा किया गया। जल आवर्धन में 30 फीसदी अंशदान नगर पालिका द्वारा सम्मिलित किया जाना है और 70 फीसदी अंशदान सरकार द्वारा किया जाना है अब परिषद की बैठक में उपाध्यक्ष, पी.आई.सी मेम्बर तथा पार्षदों के प्रस्ताव पारित किया कि शहर में जल संकट बहुत ही ज्यादा है इस कारण नगर पालिका के 15वें वित्त आयोग मद की राशि सीधे पी.एच.ई. विभाग में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया और शासन के पास मेरे द्वारा पूरा जोर से इस योजना के पूर्ण करने के लिये लगे रहे जिसका परिणाम हमें परिषद को मिला और आगामी 01 वर्ष के भीतर शहर के नागरिकों को जल आवर्धन योजना के तहत घर-घर नल जल प्रदान किया जायेगा।
हमारी सरकार ने हमारी समस्याको गंभीरता से लिया एवं 4363.28 लाख का पूर्ण रूप से स्वीकृति प्रदान किया गया। क्योकि चुनाव पूर्व यह योजना को पूर्ण करने की घोषणा किया गया था जो आगामी समय पर पूर्ण हो जावेगा।
इस योजना को पूर्ण करने में हमारे विभाग के उप मुख्यमंत्री अरूण साव नगरीय प्रशासन एवं विकास, विजय शर्मा प्रभारी मंत्री जिला बालोद, चेमन देशमुख जिला अध्यक्ष भाजपा,देवलाल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष का विशेष सहयोग रहा तथा परिषद के उपाध्यक्ष मनोज दुब (पिंटू), सुदेश सिंह, राजेश दशोड़े, राजकुमार कुकरेजा, सुरेश जायसवाल, महेश पाण्डेय, गोंविद वाधवानी, राकेश द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, वर्तमान मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, महामंत्री रमेश गुज्जर, सौरभ लुनिया, शीतल नायक, किरण सिन्हा, सुखन्तीन ठाकुर, बॉबी छतवाल, पुरोबी वर्मा, सुरेन्द्र बेहरा, सभी पार्षदगण विशाल मोटवानी, संजीव सिंह, भूपेंद्र श्रीवास, तरुण साहू,रोशन पटेल,प्राची चंदू,पूनम सोरी,शिवांगी ध्रुव,वीरेन्द्र साहू,मेवा पटेल,टी ज्योति,प्रदीप बाघ,सूरज विभार,कालिंदी तिवारी,निर्मल पटेल,पवेन्द्र कोड़प्पा, रूपलाल साहू ,राकेश देवांगन के सम्मलित प्रयास से योजना की स्वीकृति हुई है।