राजनांदगांव

चुनरी व पुष्प अर्पित कर लिया दर्शन लाभ
26-Mar-2025 3:51 PM
चुनरी व पुष्प अर्पित कर लिया दर्शन लाभ

राजनांदगांव, 26 मार्च। सुकुलदैहान समीपस्थ ग्राम पेंडरी के सदगुरू कबीर मंदिर में गत् दिनों कैलिफोर्निया अमेरिका निवासी सुशीला बेन समेत अन्य लोगों ने प्रतिष्ठित माताजी की मूर्ति पर चुनरी एवं पुष्प अर्पित कर दर्शन लाभ लिया।

 यह जानकारी सदगुरु कबीर आश्रम के सहप्रबंधक डेहर लाल सिन्हा ने दी।

6वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 30 को

दुर्ग। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत 30 मार्च को समय दोपहर 12 बजे से प्रयास आवासीय विद्यालय मालवीय नगर चौक में 6वीं की कक्षा में प्रवेश हेतु प्राक्कचयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के अनुसार अनुसूचित जाति/ जनजाति के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण/ नगर पंचायत क्षेत्र में निवासरत तथा 5वीं अध्ययनरत है। छग राज्य में मान्य अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग का हो, इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक हो वहीं छात्र परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news