राजनांदगांव

दो दिन में नगर निगम की टीम ने पकड़े 12 मवेशी
13-May-2026 4:16 PM
दो दिन में नगर निगम की टीम ने पकड़े 12 मवेशी

5 मवेशी रेवाडीह कांजी हाउस पहुंचाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मई।
 पशु मालिकों की लापरवाही से मवेशी नगर निगम सीमा क्षेत्र के चौक-चौराहों में घूमते रहने एवं बैठे रहने से यातायात बाधित होने एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
आमजनों एवं मवेशियो को दुर्घटना से बचाने नगर निगम द्वारा मवेशी धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकड़ा जाता है तथा बीमार मवेशी ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल छोड़ा जाता है। मवेशी धरपकड अभियान के तहत सोमवार व मंगलवार को चौक-चौराहों से 12 घुमंतू एवं बैठे मवेशी पकडक़र रेवाडीह कांजी हाउस पहुंचाया गया। इसके अलावा आमजनों द्वारा निदान 1100 में शिकायत करने पर 5 मवेशी पकड़ रेवाडीह कांजी हाउस पहुंचाया गया, जहां गंज मंडी से बचे फल-सब्जी लाकर मवेशियों को खिलाया जा रहा है।

मवेशियों को पकडऩे शासन व प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम की घुमंतू मवेशियों को पकडऩे नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित टीम चौक-चौराहों से घुमंतू  मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई के तहत मंगलवार को रामदरबार चौक, मठपारा रोड, लखोली नाका, नंदई चौक, बंसतपुर क्लब चौक एवं जिला चिकित्सालय के पास से 7 एवं सोमवार को महामाया चौक, महेश नगर, कौरिनभाठा, कमला कालेज रोड, आरके नगर से घुमंतू एवं बैठे 5 मवेशी को पकडक़र रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है।

इसी प्रकार निदान 1100 में ममता नगर, मोहड, आजाद चौक, गौशाला लाईन बजरंगपुर नवागांव से आमजनों द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर 5 मवेशी पकड़ रेवाडीह काजी हाउस में रखा गया है, जहां से उन्हें छोडऩे पर 570-570 रुपए संबंधित से अर्थदंड लेकर मवेशी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा रात में दुर्घटना को ध्यान मेें रखकर शहर के प्रमुख मार्ग व चौक-चौराहों में बैठे तथा विचरण करते मवेशियों को निगम की टीम द्वारा हकाला जाता है। साथ ही सनसिटी, मोहारा, रायपुर नाका, सुभाष द्वार एवं आम्बेडकर चौक से बीमार मवेशी की सूचना पर उन्हें पकड ईलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल छोड़ा गया।


अन्य पोस्ट