राजनांदगांव

एमसीएमसी समिति गठित
13-May-2026 5:56 PM
एमसीएमसी समिति गठित

राजनांदगांव, 13 मई।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने नगर पंचायत घुमका के आम निर्वाचन 2026 के जिला स्तरीय प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया है।
समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव अध्यक्ष, संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार सचिन अग्रहरी को सदस्य बनाया गया है।


अन्य पोस्ट