राजनांदगांव

विस अध्यक्ष ने पेंड्री मेडिकल कॉलेज को प्रदान किया उपकरण
13-May-2026 4:44 PM
विस अध्यक्ष ने पेंड्री मेडिकल कॉलेज को प्रदान किया उपकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मई।
 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीएसआर मद अंतर्गत लगभग 8 लाख रुपए की लागत से शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री को उन्नत चिकित्सा उपकरण प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर उपकरण से भरे वाहन को रवाना किया।
 शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में जनमानस को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उन्नत चिकित्सा उपकरण महत्वपूर्ण साबित होगा। जिसमें ब्लड डोनर काउच, पोर्टेबल ब्लड डोनर चेयर, आरओ विथ वॉटर कूलर 120 लीटर, आरओ डोमेस्टिक एण्ड कमर्शियल 25 लीटर, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, क्रैश कार्ट ट्राली, पोर्टेबल ईसीजी मशीन, एमरजेंसी पेशेंट ट्राली, हॉस्पिटल क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, लैब्रोटरी सर्टिफ्यूज, सेमीऑटोमेटेड बॉयो कैमेस्ट्री एनालाईजर, कोग्लूमिटर, हॉट एयर ओवन दिया गया। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, देवकुमारी साहू, कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, आईडीबीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर मयंक मित्तल, एजीएम भिलाई क्षेत्र जसमीत सिंह भाटिया, डीजीएम भिलाई अनुप विश्वकर्मा, चिकित्सक डॉ. चंद्रकिशोर इंदौरिया, लीड बैंक मैनेजर मोनिष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे। 
 


अन्य पोस्ट