महासमुन्द

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स में जीता सोना
24-Mar-2025 2:26 PM
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव ने खेलो  इंडिया पैरा गेम्स में जीता सोना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 मार्च। दूसरा खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम न्यू दिल्ली में 20 से 23 मार्च तक आयोजित किया। जिसमें महासमुंद के फ ॉच्र्यून फाउंडेशन करमापटपर बागबाहरा खुर्द बागबाहरा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केंवट, लक्की यादव, निखिल यादव एवं गाइड रनर ताबरेस खान, मैनेजर निरंजन साहू, कोच वशिम रजा कुरैशी, संजय पैकरा, टुकेंद्र शामिल हुए। टी 11 कैटेगरी में सुखदेव ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

टी 11 कैटेगरी में लक्की यादव ने 400 मीटर दौड़ में पांचवां स्थान प्राप्त एवं टी 12 कैटेगरी के 5000 मीटर दौड़ में निखिल यादव ने छठवां स्थान प्राप्त किया। सुखदेव ने हॉल ही फरवरी में 23 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्नई में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। सुखदेव पिता छत्रपाल केंवट एवं निखिल यादव पिता दाऊ लाल यादव दोनों वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण साईं बैंगलोर में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स न्यू दिल्ली में सुखदेव के स्वर्ण पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत एस आलोक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज घृतलहरे, पैटरोन सदस्य राज्य पैरा स्पोट्र्स एसोसिएशन आर सी मिश्रा, प्रदेश सचिव डिकेश टंडन, डा.विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ.विकास अग्रवाल,डॉ. सुनील कुमार भोई,डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोट्र्स एसोसिएशन सचिव तोरण यादव, सदस्य बीजू पटनायक, डी एन साहू, विपिन बिहारी महंती, सविता निषाद, पहल ग्रुप बागबाहरा पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, ललिता साहू, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बारिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, विकास बग्गा, भोजराम वर्मा, नरेश जैन, लक्ष्मी प्रिया साहू, फॉर्चून नेत्रहीन हॉयर सेकेंडरी स्कूल कर्मापटपर बागबाहरा के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ  ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news