धमतरी

होलिका दहन आज, होलाष्टक का प्रभाव रात 11.31 बजे तक
13-Mar-2025 2:49 PM
होलिका दहन आज, होलाष्टक का प्रभाव रात 11.31 बजे तक

14 को होली, शहर में 120 से अधिक स्थानों में होलिका दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 मार्च।
होली पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। इसके पूर्व 13 मार्च यानि आज होलिका दहन होगा। इस साल 6 मार्च से होलाष्टक का प्रभाव रहा, जो 13 मार्च को रात 11.31 बजे तक समाप्त हो जाएगा। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि 6 मार्च से सुबह 10 बजकर 50 मिनट से होलाष्टक प्रारंभ हुआ, जो 13 मार्च तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि से होलाष्टक प्रारंभ होता, जिसका प्रभाव पूर्णिमा तक रहता है। इस बीच 8 दिन को शुभ नहीं माना गया। शुभ काम नहीं किया गया। 13 मार्च की रात 11.31 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा।

13 मार्च फाल्गुन शुक्ल पक्ष दिन गुरुवार पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। रात 11 बजकर 31 मिनट बाद होलिका दहन किया जाएगा। दूसरे दिन 14 मार्च शुक्रवार को रंग पर्व वसंतोत्सव धूलिवंदन का त्योहार मनाया जाएगा। होली का त्योहार कई पौराणिक गाथाओं से जुड़ा हुआ है। इनमें कामदेव, भक्त प्रहलाद और पुतना की कथाएं प्रमुख हैं।

120 से अधिक स्थानों में होगा होलिका दहन
धमतरी शहर के सभी 40 वार्डों में होलिका दहन की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक वार्ड के 2 से 3 स्थानों में होलिका दहन किया जाएगा। इधर होली पर्व को लेकर बाजारों में नगाड़ा, रंग-गुलाल, पिचकारी खरीदने लोग पहुंचने लगे। शहर के सदर बाजार में दुकानें सज गई हैं। नगाड़ा 100 रुपए से 2 हजार रुपए तक बिक रहा है, वहीं पिचकारी भी 40 रुपए से एक हजार रुपए तक के बिक रहे हैं।

सुरक्षा में 300 पुलिस, 40 पेट्रोलिंग, 10 बाइक में होगी पेट्रोलिंग
शहर में त्योहारों, रमजान के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे, इसलिए 300 पुलिस बल, 40 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 10 बाइक, 6 क्यूआरटी टीम, 18 फिक्स पिकेट सहित रिजर्व बल मय बाडी गार्ड हेलमेट के पर्याप्त पुलिस बल वितरण कर तैनात किया जा रहा है।

पुलिस की यह सख्ती
खुफिया पुलिस एवं ड्रोन के माध्यम से भी रखी जाएगी शहर की गतिविधियों पर पैनी नजर। गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जा रही है लगातार प्रभावी कार्यवाही, आगे भी रहेगी जारी। यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से चेंकिंग की जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध भी की जायेगी कार्यवाही। किसी भी अप्रिय स्थिति एवं असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए धमतरी पुलिस तैनात किया गया है,क्यूआरटी.एवं बलवा ड्रिल पार्टी।

यह होगी सख्ती
मुखौटे पहनकर भ्रम या भय उत्पन्न न करें। सार्वजनिक सडक़ों और रास्तों को अवरुद्ध कर होली न खेलें। अभद्र भाषा, गाली-गलौच और अपशब्दों का प्रयोग न करें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत धमतरी पुलिस को सूचना दें। साउंड सिस्टम,लॉउडस्पीकर का आवाज तेज ना रखे। होली में ग्रिस,पेंट का ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग ना करें। पेट्रोलिंग गाड़ी में लॉउड स्पीकर के माध्यम से भी एलायंस कर सभी नागरिकों को होली के निर्देशों की सूचना भी दी जा रही है। धमतरी जिले सहित धमतरी शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जो पूरे संसाधनों से लैस होकर ड्यूटी  हेतु लगाया गया है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news