‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 मार्च। नवापारा में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ललित मिश्रा, सीमा शर्मा, वर्षा मिश्रा और ओंमकुमारी ने नारी शक्ति और विप्र समाज में जागरूकता पर जोर दिया।
नारी शक्ति और समाज में महिलाओं के योगदान पर नीरजा पांडेय और रूचि शर्मा ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में डॉ. मधु रानी शुक्ला, पूनम दीवान, अनामिका तिवारी और तारणी शर्मा ने अपने विचार रखे। विशेष अतिथि तनु मिश्रा, डॉ श्वेता पांडेय और ज्ञानेश शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्राम तर्री में लता सिन्हा ने विप्र भवन के लिए भूमि दान की घोषणा की।
ओंमकुमारी साहू ने विप्र महिला समाज को माइक सेट भेंट करने का आश्वासन दिया। सीमा शर्मा ने कार्यक्रम में स्वल्पाहार की व्यवस्था के लिए सहयोग राशि दी। ललित मिश्रा के सौजन्य से समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजक विप्र महिला मंडल ने सभी महिलाओं को श्रीफल और लेखनी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रेणुका कैलाश तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन भावना शर्मा ने व्यक्त किया।