गरियाबंद

भाजपा जिला महिला मोर्चा का जन आक्रोश सम्मेलन
28-Apr-2026 2:35 PM
भाजपा जिला महिला मोर्चा  का जन आक्रोश सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 28 अप्रैल। नगर के ऋषिदास वैष्णव सामुदायिक भवन में भाजपा रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा के द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू, विशेष अतिथि पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू,भाजपा जिला महामंत्री स्वाति वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य योगिता सिन्हा, तनु मिश्रा, किसान नेता चंद्रिका साहू, डॉ निमई विश्वास के आतिथ्य में आयोजित की गई।  विधायक ने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है। लोकसभा एवं राज्यसभा में महिलाओं को प्रतिनिधित्व एवं विकसित भारत के लिए देश को महिलाओं को 33 प्रतिशत नेतृत्व प्रदान करने के उद्वेश्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल सदन में पेश किया था। जिसे कांग्रेस, सपा एवं विपक्षी पार्टियों ने समर्थन न देकर देश के 70 लाख महिलाओं का अपमान किया है। देश की आधी आबादी महिलाओं की है। और उन्हें उनका हक, अधिकार, पद एवं सम्मान मिलना चाहिए।  पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के स्वालंबन एवं उत्थान के लिए कार्य किया है। नारी शक्ति वंदन के माध्यम से केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया था। जिसे विपक्ष का समर्थन नहीं मिलने से लाखों माताओं एवं बहनों में आक्रोश है। आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की राजनीति में सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास मोदीजी ने किया था। जो कांग्रेस, सपा एवं विपक्षी पार्टियों की महिला विरोधी विचारधारा के कारण हो न सका। कार्यक्रम को महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य योगिता सिन्हा, दुलारी चतुर्वेदानी, तनु मिश्रा,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-साहू एवं स्वाति वर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति चन्द्रकला ध्रुव,नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी,डॉ मनीष साहू, जिला उपाध्यक्ष चेतना गुप्ता,जिला मंत्री रानू शर्मा,जिला प्रवक्ता भूमिका साहू,अभनपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता साहू,चम्पारण महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता साहू,अटल नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता साहू, पार्षदगण पूजा कंसारी, लोमेश्वरी साहू,जीना निषाद,मीना साहू,चम्पा लेदेकर,अन्नपूर्णा देवांगन, किरण सोनी,हर्षा कंसारी,प्रभा बांसवार,किरण सोनी, सीता साहू,सविता पटेल, नेमा राजपूत,अनुसूचित जाति महामंत्री मुकुंद मेश्राम,महामंत्री सौरभ जैन,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित मेघवानी,अप्पू सोनकर उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट