गरियाबंद
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात
28-Apr-2026 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 28 अप्रैल। ब्लाक कांग्रेस कमेटी नवापारा नगर के महामंत्री पद पर सुरेन्द्र साहू की नियुक्ति के उपरांत नव-नियुक्त पदाधिकारियों के साथ ब्लाक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव के नेतृत्व में पूर्व मंत्री पूर्व विधयक धनेंद्र साहू,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे,जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू से सौजन्य भेंट मुलाकात की। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई शुभकामनाएं दी तथा संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों पर हमेशा अग्रणी रहने की बात कही। इस अवसर पर नवीन पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


