गरियाबंद

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए छतों में रखे दाना-पानी : योगिता
25-Apr-2026 4:45 PM
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए छतों में रखे दाना-पानी : योगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 25 अप्रैल। नगर की प्रतिष्ठित संस्थान पृथ्वीम वेलफेयर सोसाइटी ने भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए दाने एवं पानी का इंतजाम करने का बीड़ा उठाया है।

समिति द्वारा नवापारा नगर के सौ से अधिक घरों में मिट्टी का पात्र एवं दाना देकर उन्हें अपने घरों के छत में रखने का आग्रह किया है। एवं समिति के सदस्यों ने पेड़ों पर रस्सी के सहारे दाना पानी का पात्र लटकाया है। जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी के लिए यहां वहां न भटकना पड़े। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। पृथ्वीम वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में अंचल में भीषण गर्मी से सबका बुरा हाल है। ऐसे में कई बेजुबान पक्षियों के दाने पानी के अभाव में जान जा रही है।

समिति द्वारा पक्षियों के लिए पेड़ की डालियों, घर के छत एवं अन्य खुले स्थानों में पर  मिट्टी के पात्र में पानी एवं दाना का इंतजाम किया जा रहा है। एवं लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी में मानवता का परिचय देते हुवे अपने घर के छत में पानी से भरा पात्र एवं दाने अवश्य रखे। जिससे बुजुबान पक्षियों को भोजन पानी के यहां वहां भटकना न पड़े।

 पक्षी हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण अंग है। जिसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।


अन्य पोस्ट